सुबह खाली पेट मुनक्का खाने से क्या फायदा होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 12:12

खाली पेट मुनक्का खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

Benefits Of Eating Munakka Empty Stomach: खाली पेट मुनक्का का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं, जानें मुक्का खाने का सही तरीका।

पोषक तत्वों से भरपूर मुनक्का सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इनमें हेल्दी फैट्स, कार्ब्स, फाइबर, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। जिससे यह शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही मुनक्का में कैटेचिन और केम्पफेरोल नामक एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड होते हैं, जो गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा मुनक्का पॉलीफेनोलिक और फाइटोन्यूट्रिएंट्स का भी अच्छा स्रोत है। इसलिए मुनक्का का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है।

लोग दूध के साथ, अन्य ड्राई फ्रूट्स और नट्स के साथ या अपनी शेक और स्मूदीज में मुनक्का डालकर खूब सेवन करते हैं। वैसे तो मुनक्का का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह खाली पेट मुनक्का का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। खाली पेट मुनक्का के फायदों के बारे में अधिक जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। आइए जानते हैं विस्तार से।
खाली पेट मुनक्का खाने के फायदे- Benefits Of Eating Munakka Empty Stomach In Hindi
1. पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं

मुनक्का डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है। अगर आप खाली पेट मुनक्का खाते हैं, तो यह पाचन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और कोलन फंक्शन में सुधार करता है। इसके यह अलावा शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। इस तरह यह आपको पेट में गैस, सूजन, पेट फूलना, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है।


2. खून की कमी को दूर करता है

मुनक्का में आयरन प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। यह शरीर में ही हीमोग्लोबिन को बढ़ाने और खून की कमी को दूर करने में बहुत मददगार है। एनीमिया के रोगियों के लिए सुबह खाली पेट मुनक्का खाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
3. हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं

कैल्शियम से भरपूर मुनक्का का खाली पेट सेवन करने से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। जिससे जोड़ों में दर्द, फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का जोखिम कम होता है।
4. वजन कंट्रोल करने में मददगार है

फाइबर से भरपूर होने के कारण मुनक्का खाने से आप लंबे समय तक पेट भरा महसूस करते हैं। आपको भूख कम लगती है और आप कैलोरी और अनहेल्दी फूड्स का सेवन कम करते हैं। साथ ही यह आपके पाचन और मेटाबॉलिज्म को भी तेज करते हैं, जिससे आपको अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है

मुनक्का में विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करन में सहायक है। खाली पेट मुनक्का खाने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह डैंड्रफ, बाल झड़ना, मुंहासे, दाग-धब्बों जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है और बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के साथ ही आपको एक हेल्दी स्किन पाने में मदद करता है।



6. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है

खाली पेट मुनक्का का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है, क्योंकि मुनक्का पोटेशियम से भरपूर होता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में भी मददगार है।


खाली पेट मुनक्का खाने का सही तरीका क्या है- Right Way To Eat Munakka On Empty Stomach In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार बहुत से लोग गर्मियों में मुनक्का खाने से कतराते हैं, क्योंकि मुनक्का की तासीर गर्म होती है। लेकिन आप गर्मियों में भी मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। मुनक्का खाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप हमेशा भीगे हुए मुनक्के खाएं। मुनक्कों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखने से उनकी गर्मी कम हो जाती है और पचने में भी आसान हो जाते हैं। इस तरह यह आपको अधिक लाभ प्रदान करता है। लेकिन ध्यान रखें कि 5-6 मुनक्कों से ज्यादा न खाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info